सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of raping a girl arrested in encounter, shot in the leg

Azamgarh News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl arrested in encounter, shot in the leg
तहबरपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी नखडू उर्फ साहब। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी है।
Trending Videos

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शनिवार को तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में थाना तहबरपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिलने पर आरोपी को रैसिंहपुर-मंझारी बाजार क्षेत्र में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भागने लगा और पुलिस पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी को रविवार की रात पुलिस सुरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed