Agneepath Protest: आजमगढ़ में सड़क जाम कर युवाओं ने किया प्रदर्शन, तमसा एक्सप्रेस निरस्त, जगह-जगह भारी फोर्स तैनात
अग्निपथ योजना के विरोध में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर समेत अन्य जिलों में हो रहे प्रदर्शन को लेकर आजमगढ़ में अर्लट घोषित है। लाटघाट बाजार के पास युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। तमसा एक्सप्रेस अनहोनी की आशंका में निरस्त कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर लाटघाट पुरानी सरयू नदी पुल पर शुक्रवार को सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने चक्काजाम कर दिया। जिससे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन आधे घंटे तक ठप रहा। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल, एसएसबी और सीआरपीएफ के जवानों के साथ अधिकारी पहुंचे और युवाओं को हटाकर आवागमन शुरू कराया।
इधर, आजमगढ़ से सुबह पांच बजे खुलने वाली तमसा एक्सप्रेस अनहोनी की आशंका में निरस्त कर दी गई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्निपथ के विरोध में बलिया, गाजीपुर समेत अन्य जिलों में हो रहे प्रदर्शन और आगजनी की घटना को लेकर जिले में अर्लट घोषित किया गया है। खासतौर से सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात है।
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के युवा भी आक्रोशित हो गए। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सुबह 10.30 बजे लाटघाट बाजार से सटे पुरानी सरयू नदी पुल पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, जीयनपुर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को काफी समझाया लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे। तब अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों को बुलाया। इसके बाद युवाओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिसमें इस योजना को वापस लेने और उम्र में छूट दिए जाने की मांग की गई। इसके बाद 11 बजे के करीब जाम समाप्त हो गया। चक्काजाम में घाघरा, लाटघाट, हसनपुर, बरडीहा, भुसावल, खेतापुर, रौनापार, करखिया, बनकटा, सपहा पाठक आदि दर्जनों गांव के युवा शामिल हुए। गौरतलब है कि आज जुमे की नमाज भी है और इससे लेकर प्रशासन पहले भी अलर्ट मोड में था। जिला प्रशासन इसको लेकर खास सतर्कता बरत रहा है, जिससे जिले में स्थिति बिगड़ने न पाए।
पूर्वांचल के कई जिलों में प्रदर्शन