{"_id":"69fe3dfd2060cfac30021adc","slug":"allegations-of-power-cut-for-15-days-consumers-create-ruckus-at-substation-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149844-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 15 दिनों से बिजली काटने का आरोप, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 15 दिनों से बिजली काटने का आरोप, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर सब स्टेशन रेडहा पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौला। रेडहा बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार को 20 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि गलत बिलिंग के चलते उनके घरों की बिजली 15 दिनों से कटी है। मामले को लेकर लोगों ने एसडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और समाधान की मांग की।
मंगारीपुर गांव के निवासी लालजीत गौड़, हिरावन, रामप्रीत, संगीता पत्नी सुरेंद्र, ननकू, राहुल, धर्मेंद्र, कविता, आशीष, लक्ष्मण आदि का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिल अचानक बहुत अधिक आने लगे हैं। कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पिछले 15 दिनों से कटे हैं, जिससे वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उपभोक्ता लालजीत ने बताया कि उन्होंने दिसंबर तक का बिजली बिल जमा कर दिया था, लेकिन जनवरी से अब तक स्मार्ट मीटर में करीब 28 हजार रुपये बकाया दिखाया जा रहा है।
वहीं धर्मेंद्र ने बताया कि उनके ऊपर एक लाख रुपये से अधिक का बिल दिखाया जा रहा है। ननकू के अनुसार उनके मीटर में डेढ़ लाख रुपये से अधिक बकाया दर्शाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के कारण गलत बिलिंग हो रही है और इसी वजह से उनके घरों की बिजली काट दी गई है। सभी उपभोक्ताओं ने एसडीओ से तत्काल जांच कर समस्या दूर करने की मांग की है।
उपखंड अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर में कोई तकनीकी खामी नहीं है। जिन उपभोक्ताओं के पुराने बिल बकाया हैं, वही राशि स्मार्ट मीटर में जुड़कर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिल अधिक लग रहा है तो वह मीटर का विवरण लेकर कार्यालय आए, उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
Trending Videos