{"_id":"69cacbe6717b7ba1ff0bce89","slug":"an-11000-volt-wire-passes-through-his-field-causing-a-farmer-harvesting-mustard-to-die-from-electrocution-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147800-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत से गुजरा है 11,000 वोल्ट का तार, सरसों की कटाई कर रहे किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत से गुजरा है 11,000 वोल्ट का तार, सरसों की कटाई कर रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
अहरौला के छितौना गांव में करेंट किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के छतौना गांव में सोमवार सुबह किसान घनश्याम सिंह (51) की करंट लगने से मौत हो गई। वो सरसों की कटाई कर रहे थे।उनके खेत के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन तार गुजरी है। खेत में लगे खंभे के सपोर्ट के लिए लगाए गए स्टेरॉड लगाया गया है।
इसी में करंट उतरने से हादसा हुआ। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया।
बेटे अश्वनी सिंह ने बताया कि उनके पिता सुबह अपने खेत में सरसों की फसल काटने गए थे। इसी दौरान खेत में लगे खंभे के सपोर्ट के लिए लगाए गए स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अश्वनी सिंह ने थाने में तहरीर देकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने भी बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने पीछे पत्नी कंचन सिंह, तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। सभी बच्चे अविवाहित हैं। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।
घटना की जानकारी मिली है लेकिन मैं किसी कार्यवश बाहर हूं। घनश्याम सिंह के खेत में ट्रांसफार्मर भी लगा है और 11000 लाइन का तार भी गुजारा है। कभी स्टेराॅड में करंट उतरने की घटना नहीं हुई है। अनिरुद्ध यादव, ग्राम प्रधान।
स्टेरॉड में करंट आने से घटना बताई जा रही है। फिलहाल इसकी जांच भी करवा रहा हूं कि स्टेरॉड में करंट कैसे उतरा। अक्सर बरसात में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। सीलन के चलते स्टेरॉड में करंट प्रवाहित हो जाता है। फिलहाल असली वजह क्या है जांच के बाद ही सामने आएगी।
भूप सिंह, एसडीओ फूलपुर उपखंड।
तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अहरौला।
Trending Videos