सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An electric pole was broken due to the collision of a Scorpio-DJ vehicle.

Azamgarh News: स्कॉर्पियो-डीजे वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
An electric pole was broken due to the collision of a Scorpio-DJ vehicle.
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल-अंबारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डीजे वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भाग गया।
Trending Videos


अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी दिलीप यादव की बुधवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम अंतिम संस्कार के बाद उनका भाई विनोद यादव स्कॉर्पियो लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान माहुल-अंबारी मार्ग पर पुलिस पिकेट के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार अधिक होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठी और सामने जा रहे डीजे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराकर खाई में गिर गया। खंभा टूटने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता रमेश यादव ने बताया कि टूटे खंभे की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र दिया जा रहा है।

बरात से लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के टेऊंगा नहर के पास बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बारात से लौट रहे कासिमपुर (अंबारी) निवासी संदीप यादव (32) की मौत हो गई जबकि साथी संतोष यादव (21) घायल हो गया।
घायल संतोष ने बताया कि वह संदीप यादव (32) के साथ फुलवरिया गांव में एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे टेऊंगा नहर के पास पहुंचे तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में संदीप यादव के सिर में गंभीर चोट लग गई। साथी वह मामूली रूप से घायल हो गया। बताया कि संदीप को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप यादव परिवार में सबसे बड़े थे। युवक दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed