सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as the effect of the western disturbance ends, the temperature will rise again

Azamgarh News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही फिर से बढ़ेगा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
As soon as the effect of the western disturbance ends, the temperature will rise again
कचहरी चौराहे पर दोपहर में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले कई दिनों से मौसम में बनी अस्थिरता अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद रविवार को आजमगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। सुबह से ही तेज और चटख धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर आसमान साफ रहने और हवाओं की रफ्तार सामान्य से कम रहने के कारण अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट देखी गई। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। वहीं, पड़ोसी जिलों मऊ और बलिया में सोमवार को आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed