सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raise public awareness for the nation's interest and the protection of eternal culture: Arun Rajbhar

राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करें कार्यकर्ता : अरुण राजभर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Raise public awareness for the nation's interest and the protection of eternal culture: Arun Rajbhar
अतरौलिया निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण
विज्ञापन
अतरौलिया। निरीक्षण भवन में सोमवार को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर अभिमन्यु राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संगठन के कमांडरों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अरुण राजभर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान और दवा जैसी मूलभूत सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ना आवश्यक है। महाराजा सुहेलदेव के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। शिविर में कार्यकर्ताओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार तथा जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राकेश गौड़, दीपक सिंह, रमाशंकर राजभर, अभिमन्यु राजभर, सूरज राजभर, निठुरी निषाद, अनीता राजभर, कविता राजभर, नीतू, गीता विश्वकर्मा, रेनू राजभर एवं शेर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed