सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The opposition doesn't see the government's development: Ram Darshan

विपक्ष को सरकार के विकास दिखाई नहीं देते : राम दर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The opposition doesn't see the government's development: Ram Darshan
मुबारकपुर विधानसभा के सठियांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए राम दर्शन यादव।
विज्ञापन
अमिलो। सठियांव क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। रामदर्शन यादव ने समाजवादी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के विकास कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि इस बार आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में कैलाश यादव, मौलाना अजमल, फखरे आलम, देवनाथ यादव, आनंद चौरसिया, जग्गू सोनकर, सुलेमान तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed