सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police 250 liters of seized illicit liquor destroyed on court order

Azamgarh News: जब्त 250 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 09 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: न्यायालय के आदेश पर जहानागंज थाने में जब्त की गई 250 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। 20 मुकदमों में बरामद करीब चार लाख रुपये की शराब को नष्ट किया गया है। 

Azamgarh police 250 liters of seized illicit liquor destroyed on court order
अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को थाना परिसर में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 मामलों में बरामद लगभग 250.56 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

Trending Videos


क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि नष्ट की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विनष्टीकरण की प्रक्रिया नायब तहसीलदार जहानागंज प्रवीण वर्मा एवं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पूरी कराई गई। इस दौरान जब्त शराब को नाली में गिराकर नष्ट किया गया और पूरी कार्रवाई का विधिवत अभिलेखीकरण भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed