फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police injure prime accused in murder of youth at wedding ceremony during an encounter

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: शादी समारोह में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी घायल, 24 घंटे के अंदर की गई कार्रवाई

Thu, 09 Jul 2026 09:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Jul 2026 09:42 AM IST
सार

Azamgarh Police Encounter: शादी समारोह में युवक की हत्या की घटना में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Azamgarh police injure prime accused in murder of youth at wedding ceremony during an encounter
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान भोजन करने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मेहनाजपुर पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत यादव उर्फ भन्टा (29 वर्ष)  निवासी ग्राम डंडवल, थाना मेहनाजपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद
सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि 7 जुलाई की रात ग्राम डंडवल में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान प्रीतोष राजभर और ओटू राजभर पर हमला किया गया। हमले में प्रीतोष राजभर के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक की मां चन्द्रकला निवासी सराय खुरसू, थाना देवगांव ने थाना मेहनाजपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान अजीत यादव उर्फ भन्टा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया।

पुलिस को ऐसे मिली सफलता
बुधवार की रात करीब 1:40 बजे थाना मेहनाजपुर पुलिस करसड़ा नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। घिर जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए।
 
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
सीओ भूपेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में अजीत यादव उर्फ भन्टा ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई आशीष यादव और अन्य साथियों के साथ शादी समारोह में गया था। भोजन करने को लेकर प्रीतोष राजभर और ओटू राजभर से विवाद हुआ, जिसके बाद सभी ने मिलकर दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में प्रीतोष राजभर के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की बात भी स्वीकार की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed