{"_id":"6a4f42eac47b42a24d0adae7","slug":"massive-fire-breaks-out-at-restaurant-in-azamgarh-due-to-short-circuit-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 09 Jul 2026 12:13 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:13 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई और लपटें इमारत से बाहर निकलने लगीं। सिधारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने रूट डायवर्ट कराया और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; लापरवाही ने ली मासूम की जान: करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया विद्युत पोल
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। आग रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर लगी थी।