सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar targets opposition in Azamgarh

UP News: पिछड़ों का हक लूटने वाले अब घबराए हुए हैं, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और पिछड़ों के अधिकारों का सही बंटवारा नहीं होने देना चाहती। 

Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar targets opposition in Azamgarh
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में सोमवार को ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी, कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल आजमगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश में छुट्टी घोषित की गई थी। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा के लोग घबराए हुए हैं। उनकी हताशा और निराशा ही उनसे ऐसे बयान दिलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीयनपुर थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर के मामले, जिसमें भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष का नाम सामने आने की चर्चा है, पर मंत्री ने पुलिस का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाती है। जब तक अपराधी लूटपाट कर परिवार को पैसे देता है, तब तक सब खुश रहते हैं, लेकिन जैसे ही कार्रवाई होती है, शोर मचने लगता है।

करणी सेना द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि पुलिस और संगठनों के अपने-अपने विषय होते हैं, लेकिन किसी भी कार्रवाई का आधार जांच ही होता है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा का कोई भी नेता रोहिणी आयोग या सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग सदन में क्यों नहीं करता। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और पिछड़ों के अधिकारों का सही बंटवारा नहीं होने देना चाहती। भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विपक्ष न सड़क पर बोलता है, न सदन में। वे केवल पिछड़ों का हक लूटकर खाते हैं, इसलिए सच बोलने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed