सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Omprakash Rajbhar said Akhilesh Yadav will now become CM in his next life in azamgarh

UP Politics: 'अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश', ओपी राजभर ने रामगोपाल यादव पर जमकर साधा निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 19 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव अब अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे। उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल पर निशाना साधते उनके घर में आधी आबादी सामान्य वर्ग के होने का आरोप लगाया। 

Omprakash Rajbhar said Akhilesh Yadav will now become CM in his next life in azamgarh
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अब अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे। राजभर ने भाजपा को नेता बनाने वाली पार्टी बताया।



विपक्ष के आरोपों पर राजभर ने कहा कि भाजपा सहयोगी दलों को कमजोर नहीं करती। भाजपा पार्टियों को कमजोर नहीं करती, बल्कि नेता बनाने का काम करती है। राजभर ने मुलायम सिंह यादव, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और खुद को भाजपा के सहयोग से स्थापित नेता बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि उन्हें अपना चिट्ठा संभालना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को इस जन्म में अब मुख्यमंत्री नहीं बनना है, वे अब अगले जन्म की तैयारी करें। राजभर ने सपा के 'पीडीए' फॉर्मूले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते कई समाजों को धोखा दिया, जिसे जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: किराने की दुकान में अचानक लगी आग, लपटों को देख सहम गए लोग; दुकानदार समेत पांच झुलसे

राजभर ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 'दो दगे हुए कारतूसों' का मिलन बताया। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में भी ये मिलकर लड़े थे। तब वे मात्र 47 सीटों पर सिमट गए थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। वे अपनी पुरानी सीटें भी नहीं बचा पाएंगे।

सपा नेताओं द्वारा सुभासपा में टिकट बेचने के दावों को राजभर ने खारिज किया। उन्होंने ऐसे बयान देने वालों को अनपढ़ और जाहिल बताया। अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर राजभर ने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है। उनकी पार्टी सभी 10 सीटों पर तैयारी कर रही है। सीटों का बंटवारा गृहमंत्री अमित शाह तय करेंगे।

रामगोपाल के घर में आधी आबादी सामान्य वर्ग की, हो जांच
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सपा पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने जहां बृहस्पतिवार को सपा में बड़ी टूट होने की बात कही थी। वहीं शुक्रवार को अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया से बात करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उनके घर आधी आबादी के सामान्य वर्ग की होने का आरोप लगाया। 

ओम प्रकाश राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव पर भी सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे राजभर और मौर्य समाज के लोगों को यादवों से कमतर समझते हैं। चुनाव के बाद वे भेदभाव की राजनीति करते हैं। रामगोपाल यादव के घर में इन समाजों के नेताओं के लिए अलग बर्तन रखे जाते हैं। उनके घर में आधी आबादी सामान्य वर्ग की होने का आरोप भी लगा, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के असली हकदार हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद का भी वास्तविक दावेदार बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता और चाचा शिवपाल को धोखा दिया। तानाशाही के दम पर पार्टी पर जबरन कब्जा किया। 

शिवपाल यादव के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठन के समय कहा था कि सपा में एक 'शकुनि' बैठा है, जिसे लोग 'चश्मा वाला' के नाम से जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिवपाल यादव ने कहा था समाजवादी पार्टी अब गरीबों की जमीन कब्जा करने वाले चोर-उचक्कों और शराब माफियाओं के चंगुल में फंस चुकी है और ऐसी पार्टियां लंबे समय तक नहीं चला करतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed