सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young woman drowns while bathing in Pauhari Baba Sarovar in azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पौहारी बाबा सरोवर में डूबने से युवती की मौत, परिवार के साथ दर्शन करने आई थी मंदिर

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 19 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: पौहारी बाबा सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से युवती की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Young woman drowns while bathing in Pauhari Baba Sarovar in azamgarh
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा सरोवर में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती कुसुम देवी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



क्या है पूरा मामला
मृतका की पहचान अंबेडकर नगर जिले के नीवा गांव निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ पौहारी बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरोवर की सीढ़ियों पर अत्यधिक काई जमी हुई थी। जिससे कुसुम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; UP Politics: 'अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश', ओपी राजभर ने रामगोपाल यादव पर जमकर साधा निशाना
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed