फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City decked up with festoons and tricolour lights; preparations for Independence Day celebrations complete.

Azamgarh News: झालरों और तिरंगा लाइटों से सजा नगर, आजादी के जश्न की तैयारी पूरी

Sat, 15 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
City decked up with festoons and tricolour lights; preparations for Independence Day celebrations complete.
विद्युत झालर से सजा कलेक्ट्रेट भवन। संवाद
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी भवन विद्युत झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शाम होते ही भवनों पर सजी आकर्षक लाइटें जल उठीं तो शहर का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों और सरकारी कार्यालयों के आसपास की गई सजावट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह आठ बजे सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, नगरपालिका परिषद, जिला पंचायत समेत अन्य सरकारी कार्यालयों और प्रमुख गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवनों पर की गई रोशनी और तिरंगे के रंगों से की गई सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है। कई स्थानों पर भवनों के मुख्य द्वार और परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। उधर, नगरपालिका परिषद की ओर से शहर को सजाने का काम दिनभर जारी रहा।
नपा कर्मियों ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगे पोलों पर तिरंगा लाइटें लगाने का कार्य किया। शाम को लाइटें जलने के बाद सड़कें और आसपास के क्षेत्र आकर्षक नजर आए। लोग सजावट को देखने के साथ ही मोबाइल फोन से तस्वीरें भी लेते दिखाई दिए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक रही। जगह-जगह तिरंगे, झंडियां और देशभक्ति से जुड़े सामान नजर आए। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को ध्वजारोहण के साथ जिलेभर में आजादी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed