{"_id":"6a7f74ef38dc85209f0c69a1","slug":"young-man-who-went-to-dubai-to-work-as-a-carpenter-dies-body-brought-home-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155418-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुबई में कारपेंटर का काम करने गए युवक की मौत, शव लाया गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुबई में कारपेंटर का काम करने गए युवक की मौत, शव लाया गया घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी विवेक राजभर (30) की दुबई में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
माता दुर्गावती, पिता हीरालाल, पत्नी बबली समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हीरालाल राजभर ने बताया कि उनके पुत्र विवेक राजभर करीब आठ महीने पहले रोजी-रोटी के लिए दुबई गया था। वहां वह कारपेंटर का काम करता था। करीब एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।
बीते आठ अगस्त को परिजनों को फोन से सूचना मिली कि पेशाब रुकने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए घर पहुंच गए।
विवेक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बबली से हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई जय घर पर रहते हैं, जबकि बहन संजू की शादी हो चुकी है। विवेक ही घर का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।