सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead Body of unidentified young man found near Sidhari Bridge identity not be established in Azamgarh

Azamgarh News: सिधारी पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 17 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। 

Dead Body of unidentified young man found near Sidhari Bridge identity not be established in Azamgarh
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिधारी पुल के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 



शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर घटना की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed