सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Payal and Bichhiya removed from the Chief Minister's mass marriage scheme gift list

Azamgarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की उपहार की सूची से हटाई गई पायल और बिछिया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Payal and Bichhiya removed from the Chief Minister's mass marriage scheme gift list
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी सोने-चांदी की महंगाई का असर दिखने लगा है। अखंड सौभाग्य का प्रतीक बिछिया और पायल को वधू की उपहार सूची से हटा दिया गया है। सामूहिक विवाह में अब इसकी जगह वधू को चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

यह राशि सीधे उनके वधू के खाते में भेजी जाएगी। नए वित्तीय सत्र में अभी सामूहिक विवाह का लक्ष्य मिला नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत प्रति जोड़े के विवाह में एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें से 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री पर खर्च होते हैं। शेष 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित है। उपहार सामग्री में कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर और ट्रॉली बैग के अलावा चांदी की पायल और बिछिया दी जाती थी। चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पायल और बिछिया को उपहार सूची से हटा दिया गया है। वधू के खाते में अब 60 की जगह 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed