सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the probable population figures, Azamgarh is first and Jaunpur is second in the state

Azamgarh News: जनसंख्या के संभावित आंकड़ों में आजमगढ़ प्रदेश में पहले और जौनपुर दूसरे स्थान पर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the probable population figures, Azamgarh is first and Jaunpur is second in the state
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पहले पूरा कर लिया है। इसमें मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य शामिल था। यह उपलब्धि 20 जून की निर्धारित समय-सीमा से पहले हासिल की गई। आंकड़ों के अनुसार जिले के 9125 भवनों में लगभग 63 लाख 87 हजार 500 लोग रहते हैं। वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो आजमगढ़ पहले जौनपुर दूसरे और प्रयागराज पूरे प्रदेश में जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। यह संभावित आंकड़े हैं। जनपद के सभी 9,125 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का कार्य समय से पहले पूरा किया गया। प्रदेश भर में यह अभियान 22 मई से 20 जून तक चलना था। आजमगढ़ ने मजबूत कार्ययोजना, प्रभावी निगरानी और बेहतर समन्वय से यह लक्ष्य प्राप्त किया। अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का कार्य संपन्न होने के बाद अगर आंकड़ों पर गौर करें तो आजमगढ़ जनपद में 63 लाख 87 हजार 500 जनसंख्या के संभावित आंकड़ों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, जनपद जौनपुर 60 लाख 57 हजार 800 की संभावित जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, प्रयागराज 58 लाख तीन हजार की संभावित आबादी के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि जौनपुर और प्रयागराज में 0.01 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स का काम बाकी है। सबसे कम संभावित आबादी वाले जनपदों की स्थिति देखें तो चार लाख 22 हजार 100 की आबादी के साथ अयोध्या पहले स्थान पर है। पांच लाख 30 हजार 600 की संभावित आबादी के साथ शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर और सात लाख दो हजार 100 की संभावित आबादी के साथ फिरोजाबाद तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed