फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deliberations on Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ की विरासत, शिक्षा और रोजगार पर ‘यूपी संवाद’ में मंथन

Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on Azamgarh
23 फ्रेंड्स ऑफ यूपी पहल के तहत फ्रेंड्स ऑफ योगी की ओर से एक होटल में ‘ यूपी संवाद ’’ कार्यक्रम
आजमगढ़। फ्रेंड्स ऑफ यूपी पहल के तहत फ्रेंड्स ऑफ योगी की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ‘ यूपी संवाद ’ का आयोजन किया गया। ‘ आजमगढ़ राइजिंग : हेरिटेज, एजुकेशन, सिक्योरिटी एंड इकोनॉमिक ग्रोथ ’ विषय पर आयोजित संवाद में करीब 150 युवाओं ने जिले की सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर विचार सुने।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, स्टार्टअप एवं नवाचार विशेषज्ञ डॉ. ओमकार राय और अध्ययन फाउंडेशन फॉर पॉलिसी एंड रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशांक शेखर सिंह ने युवाओं को संबोधित किया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों को डिग्री देने के साथ युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना भी विकसित करनी चाहिए। इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के जरिये युवाओं के विचारों को स्टार्टअप में बदलने, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि, पशुपालन, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नए प्रयोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। डॉ. ओमकार राय ने कहा कि आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, हथकरघा, कृषि और बागवानी जैसे क्षेत्रों को तकनीक, बेहतर ब्रांडिंग और डिजिटल बाजार से जोड़कर नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, निवेश और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराना जरूरी है। एक जनपद, एक उत्पाद योजना से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को व्यापक बाजार मिल सकता है। शशांक शेखर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा, उद्यमिता और नवाचार के जरिये जिले की नई पहचान बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, अटल आवासीय विद्यालय, मुद्रा ऋण योजना और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद समेत बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed