{"_id":"6a6f922ee47104649a03ad1a","slug":"demarcation-of-the-land-was-carried-out-using-a-rover-machine-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-154707-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रोवर मशीन से कराया गया भूमि का सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रोवर मशीन से कराया गया भूमि का सीमांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोवर मशीन से कराया गया भूमि का सीमांकन
मेंहनगर। राजस्व विभाग ने भूमि सीमांकन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग तेज कर दिया है। रविवार को तहसील क्षेत्र के देवईत गांव में जीपीएस आधारित रोवर मशीन से भूमि का सीमांकन कराया गया।
देवईत गांव निवासी रामाधार ने भूमि की पक्की पैमाइश के लिए एसडीएम न्यायालय में धारा-24 के तहत वाद दायर किया था। पहले पारंपरिक तरीके से सीमांकन कराया गया था, लेकिन पक्षकार संतुष्ट नहीं थे। विपक्षी पक्ष की शैलकुमारी की आपत्ति पर रविवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोबारा रोवर मशीन से सीमांकन कराया गया।
अवकाश के बावजूद एसडीएम भूपाल सिंह और नायब तहसीलदार आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। सीमांकन के दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता, अरविंद यादव, अशोक यादव, मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद