सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dhaba raided, 10 domestic gas cylinders recovered

Azamgarh News: ढाबे पर छापा, 10 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dhaba raided, 10 domestic gas cylinders recovered
सठियांव में संचालित ग्रीन पैराडाइज ढाबा पर छापेमारी करती टीम। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप स्थित ग्राम सठियांव में संचालित ग्रीन पैराडाइज ढाबा पर मंगलवार दोपहर आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा इस दौरान ढाबे से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे दस घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद ढाबा संचालकों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
Trending Videos

पूर्ति विभाग के अधिकारी मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने ढाबे पर जांच के दौरान घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया और मौके से दस सिलिंडर बरामद कर लिए। आपूर्ति निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि बरामद सिलिंडरों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के ढाबा और होटल संचालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं, आम उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है, जबकि कई स्थानों पर घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इस पर विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed