सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Omprakash Rajbhar says Oil supply affected by Iran-Israel tensions government making swift efforts in azamgarh

UP: ओमप्रकाश राजभर बोले, ईरान-इजरायल तनाव से प्रभावित तेल आपूर्ति, सरकार कर रही त्वरित प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब दो-तीन देशों के बीच युद्ध होता है तो आसपास के देश भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में धैर्य रखें। सरकार स्थिति को सामान्य करने में जुटी है। 

Omprakash Rajbhar says Oil supply affected by Iran-Israel tensions government making swift efforts in azamgarh
आजमगढ़ में मंत्री ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रेस वार्ता में डीजल-पेट्रोल की किल्लत और विपक्ष के आरोपों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है।

Trending Videos


राजभर ने कहा कि जब बड़े देश आपसी संघर्ष में उलझते हैं, तो उसका असर अन्य देशों पर भी पड़ता है। वर्तमान स्थिति भी उसी का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए वार्ता कर तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि भारत के लिए तेल लेकर आने वाले जहाज समुद्र में रवाना हो चुके हैं और शीघ्र ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि घबराकर तेल का अनावश्यक भंडारण न करें। सबको पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराया जाएगा, केवल थोड़े धैर्य की आवश्यकता है।  

उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से भी अपील की कि बिना ठोस कारण ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड न लगाएं, जिससे अनावश्यक अफवाह और भीड़ की स्थिति पैदा होती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मिट्टी के चूल्हे को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने इसे सफेद झूठ करार दिया।

कहा अगर जांच किया जाय तो घर में 10 सिलेंडर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। “जिनके घरों में गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है, वे आम जनता के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं,” उन्होंने तंज कसा।

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे इस आरोप को कि सरकार जानबूझकर किल्लत पैदा कर रही है, मंत्री ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को राहत देना है, न कि संकट उत्पन्न करना। राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद कर रहे हैं, ताकि वैकल्पिक स्रोतों से तेल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मौजूदा संकट वैश्विक कारणों से उत्पन्न हुआ है और सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने जनता से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed