{"_id":"69fe44fec18f45ad9b02edd4","slug":"digital-horoscopes-will-be-prepared-for-every-house-house-calculations-will-begin-from-may-22-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149871-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हर घर की बनेगी डिजिटल कुंडली, 22 मई से शुरू होगी मकानों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हर घर की बनेगी डिजिटल कुंडली, 22 मई से शुरू होगी मकानों की गणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जनगणना 2027 की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। 22 मई से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल एप के माध्यम से परिवार और मकान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दर्ज करेंगे। इस प्रक्रिया में हर घर की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें मकान की संरचना, परिवार के सदस्यों, मूलभूत सुविधाओं और डिजिटल पहुंच तक का ब्यौरा शामिल होगा।
इसके साथ ही बृहस्पतिवार से स्वगणना प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नोडल एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि 21 मई तक लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने घर और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए http://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर भाषा का चयन कर लॉगिन करना होगा। सभी जरूरी सवालों के जवाब भरने के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे प्रगणक के घर पहुंचने पर बताना होगा। इसके आधार पर ई-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जनसंख्या गणना की जाएगी। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना में डिजिटल सुविधाओं और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए नए सवाल भी जोड़े गए हैं। प्रगणक मकान के प्रकार, फर्श, दीवार और छत की सामग्री, कमरों की संख्या, पानी, बिजली, शौचालय, स्नानघर जैसी सुविधाओं के साथ-साथ इंटरनेट, स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य संचार साधनों की उपलब्धता की जानकारी भी जुटाएंगे।
इसके अलावा परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, खाना पकाने के ईंधन, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था, वाहन और उपभोग अनाज तक की जानकारी दर्ज की जाएगी।
जनपदवासी जनगणना में निभाएं अपनी भागीदारी : डीएम
डीएम ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी सात से 21 मई के बीच स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर इस डिजिटल जनगणना अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बताया कि स्व-गणना की सुविधा Self Enumeration Portal पर उपलब्ध है, जहां परिवार का कोई भी सदस्य मात्र 15 से 20 मिनट में अपने मकान और परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। यह पोर्टल हिन्दी, अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 11 मई को विशेष स्व-गणना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यदि स्व-गणना में किसी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 1855 अथवा आजमगढ़ जनगणना कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर 05462-298070 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
Trending Videos