{"_id":"69fe42170568a38f7c0a981c","slug":"diwan-and-constable-present-at-line-for-taking-selfie-with-the-accused-and-taking-money-from-the-businessman-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149830-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आरोपी के साथ सेल्फी लेने और व्यापारी से रुपये लेने पर दीवान और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आरोपी के साथ सेल्फी लेने और व्यापारी से रुपये लेने पर दीवान और सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों पर थाने के एक आरोपी के साथ सेल्फी लेने और एक व्यापारी से रुपये लेने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत पर जांच में दोष सिद्ध पाया गया।
सरायमीर कस्बे के खुदगास्त मोहल्ला निवासी एवं सभासद प्रतिनिधि अनिल सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि थाने में तैनात दीवान रजनी सिंह और सिपाही आलोक शुक्ला ने उनसे रुपये लिए और मारपीट भी की।
मामले की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos