सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emperor Ashoka's birth anniversary celebrated with great pomp

Azamgarh News: सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Emperor Ashoka's birth anniversary celebrated with great pomp
पवई ब्लाक के भर चकिया गांव चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
पवई। क्षेत्र के भर चकिया गांव में सामाजिक संगठन अशोक सेवा संस्थान ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान लोगों ने सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि समाजसेवी लौटन निषाद ने दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जिस तरह अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज और देश में शांति स्थापित हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुधार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनके शासनकाल में न्याय व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ थी और वे अपनी प्रजा को पुत्र-पुत्री के समान मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी को कोई कष्ट होता था, तो उसका त्वरित समाधान किया जाता था। वक्ताओं ने कहा कि आज के समाज में सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है, जिससे जातिवाद, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता को समाप्त कर भारत को पुनः विश्व में सम्मानजनक स्थान दिलाया जा सके। इस अवसर पर दीनानाथ मौर्य, त्रिभुवन प्रसाद मौर्य, विकास मौर्य, राम बचन प्रजापति, बलिराम, आजाद, सतीश कुमार यादव, संजय गौतम, संगीता, सारंधा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामधनी मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed