{"_id":"69bda0148dea3188fa0061b0","slug":"fertilizer-seeds-and-training-facilities-will-be-available-under-one-roof-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147210-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी खाद, बीज और प्रशिक्षण की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी खाद, बीज और प्रशिक्षण की सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन काम कर रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें समृद्ध बनाने की सरकार की मंशा है। जिले में चरणबद्ध तरीके से सभी ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। अब तक पांच ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि छह ब्लॉकों पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा और महराजगंज में निर्माण अंतिम दौर में है।
इसके अलावा फूलपुर, लालगंज, ठेकमा और अजमतगढ़ ब्लॉक में नए किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण को मंजूरी भी मिल चुकी है।
प्रत्येक केंद्र के भवन निर्माण पर लगभग 1.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब कृषि विभाग की तरफ से विकास खंड रानी की सराय, जहानागंज, मोहम्मदपुर, तरवा, पल्हना में किसान कल्याण केंद्र का भवन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इन क्षेत्रों के किसानों को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।संवाद
Trending Videos