{"_id":"69c535d7f366c8446d092330","slug":"video-argument-escalates-into-dispute-police-register-fir-against-two-named-individuals-and-unidentified-persons-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहस ने लिया विवाद का रूप, पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहस ने लिया विवाद का रूप, पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी; VIDEO
बूढ़नपुर तहसील में बृहस्पतिवार को एक विवाद ने हाथपाई का रूप ले लिया। अनमोलचंद्र दुबे और उनके कुछ सहयोगियों ने एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडेय व तहसीलदार शैलेश यादव से कथित रूप से हाथापाई की। विवाद तब शुरू हुआ जब जमीन के पैमाइश को लेकर राजस्व निरीक्षक अंतूराम की टीम तय समय पर नहीं पहुंची, और अनमोलचंद्र ने तहसील में अपनी शिकायत दर्ज कराई।इस दौरान बहस बढ़ने पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। अनमोलचंद्र का आरोप है कि उनकी बहन की शादी के बाद जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया गया था और एसडीएम के आदेश से पत्थरनसब लगाया गया था, जिसे कुछ लोगों ने उखाड़ दिया।
एसडीएम की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने अनमोलचंद्र दुबे, हरिओम पाठक और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अनमोलचंद्र और हरिओम पाठक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पकड़े गए आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। एसडीएम अभय राज पांडेय ने कहा कि कुछ लोग शराब के नशे में कार्यालय में घुसकर अभद्रता कर रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।