सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer harvesting mustard electrocuted to death after live wire falls field protests Electricity Department

UP: सरसो की कटाई कर रहे किसान की स्टेराड में उतरे करंट से मौत, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; FIR

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में करंट लगने से किसान की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर अहरौला थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Farmer harvesting mustard electrocuted to death after live wire falls field protests Electricity Department
घनश्याम सिंह की फाइल फोटो और अस्पताल में भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के छतौना गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 51 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम सिंह पुत्र राम नारायण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी। 

Trending Videos


मृतक के पुत्र अश्वनी सिंह ने बताया कि घनश्याम सिंह सुबह अपने खेत में सरसों की फसल काटने गए थे। उनके खेत के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। खेत में लगे खंभे के सपोर्ट के लिए लगाए गए स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मृतक के पुत्र अश्वनी सिंह ने थाने में तहरीर देकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने भी बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने पीछे पत्नी कंचन सिंह, तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। सभी बच्चे अविवाहित हैं। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed