सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster carrying 25,000 bounty arrested in Azamgarh committed crimes by brandishing weapons

UP: आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, असलहा दिखाकर करता था अपराध; जिले में कई मामले दर्ज हैं

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ थाना फूलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

Gangster carrying 25,000 bounty arrested in Azamgarh committed crimes by brandishing weapons
सलीम को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जनपद की फूलपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलीम निवासी ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और कई टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात कोतवाली फूलपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त किठावें नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर कोतवाली फूलपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त सलीम ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर संरक्षित पशुओं के वध जैसे संगठित अपराधों में लिप्त था। विरोध करने वालों को वह अवैध हथियारों के बल पर डराकर मौके से फरार हो जाता था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed