{"_id":"69ca4dea648e27c3ba0c98f3","slug":"video-lok-sabha-mp-dharmendra-raises-questions-over-the-falling-value-of-rupees-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में सांसद धर्मेंद्र ने रुपये की गिरती कीमत पर उठाए सवाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में सांसद धर्मेंद्र ने रुपये की गिरती कीमत पर उठाए सवाल, VIDEO
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में देश की आर्थिक स्थिति और रुपये की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार से देश की आर्थिक स्थिति और रुपये की मजबूती को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और ठोस जवाब देने की मांग की।
सांसद ने वित्त मंत्री से पूछा कि क्या सरकार इस बात पर कायम है कि प्रधानमंत्री की साख रुपये के साथ गिर रही है। एक समय डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगभग 60 थी, जो अब गिरकर 94-95 के स्तर पर पहुंच गई है। धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सरकार के दावे अलग होते हैं, जबकि नीतियां बनाते समय अलग रुख अपनाया जाता है। सरकार लगातार यह दावा करती है कि देश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है और विश्व में शीर्ष स्थानों पर पहुंच रही है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे अलग दिखाई देती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था पर जवाब देती हैं, तो रुपये की तुलना दक्षिण कोरिया की करेंसी “वोन”, थाईलैंड की “बात” और फिलीपींस की “पेसो” से की जाती है।
सांसद ने कहा कि आखिर वह समय कब आएगा जब भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये की तुलना डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से की जाएगी। यदि देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, तो विकसित देशों के समकक्ष पहुंचने की स्पष्ट समय सीमा भी बताई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह देश की आर्थिक स्थिति और रुपये की मजबूती को लेकर स्पष्ट और ठोस जवाब दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।