{"_id":"69c4e56f303fea6fbc0c2407","slug":"video-ramanavama-para-ayathhaya-kal-ma-tabthal-paca-lkha-sa-athhaka-sharathathhal-pahaca-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर अयोध्या किले में तब्दील, पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर अयोध्या किले में तब्दील, पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
अयोध्या में रामनवमी पर्व को लेकर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन पूजन कर रहे हैं। रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से सख्त कर दी गई है। पूरे अयोध्या धाम को 6 जोन और 29 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई है, जबकि सेक्टर स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक निगरानी कर रहे हैं।
प्रमुख धार्मिक स्थलों हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नयाघाट और नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन मंदिरों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अन्य जनपदों से भी भारी पुलिस बल बुलाया गया है। करीब 10 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), 30 क्षेत्राधिकारी (CO) और 200 से अधिक निरीक्षकों की तैनाती के साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एडीजी जोन प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर स्वयं अयोध्या में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी के दिन भगवान का भव्य श्रृंगार होगा भोग होगा और 4 मिनट तक उनके माथे पर सूर्य तिलक होगा ल रामनवमी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और सुरक्षा जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।