सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster carrying a reward of Rs 50,000 arrested

Azamgarh News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gangster carrying a reward of Rs 50,000 arrested
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस उर्फ लंबू शुक्रवार को बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ये कार्रवाई गंभीरपुर थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने की।
Trending Videos

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी रईस उर्फ लंबू लंबे समय से भागा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया। गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय था और आर्थिक लाभ के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के खिलाफ थाना निजामाबाद में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से जेवर और नकदी की थी चोरी-आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में अगस्त और सितंबर 2024 के दौरान कई चोरी की घटनाएं हुईं थीं। सोढरी गांव निवासी रामअचल राय के घर से हार, चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये नकद चोरी हुआ था। वहीं फरिहा निवासी अरशद जमाल के घर से सोने के जेवर और 48 हजार रुपये नकद चोरी हो गई थी। दिसंबर 2024 में कंधरापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के रसोईघर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगोना, तवा और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को चिह्नित किया था।
पहले भी हुई थी गिरफ्तारी और बरामदगी-आजमगढ़। पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को शेरपुर तिराहा से अब्दुल वाहिद और रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, झाला, गैस चूल्हा, बर्तन और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे। बाद में विवेचना में संगठित गिरोह होने की पुष्टि होने पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed