सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ganja smuggling in Pushpa film style worth about 3 million recovered smuggler arrested

UP: पुष्पा स्टाइल में गांजे की तस्करी...34 लाख का माल बरामद, तस्कर अरेस्ट; यूपी के कई जिलों में करता था सप्लाई

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: ट्रक की गुप्त कैविटी में छिपाकर तस्कर 354 किलो गांजा लेकर जा रहा था। एसटीएफ व गंभीरपुर पुलिस ने तस्कर के साथ ट्रक को पकड़ लिया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है।

Ganja smuggling in Pushpa film style worth about 3 million recovered smuggler arrested
पुलिस ने 34 लाख का गांजा किया बरामद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ टीम और गंभीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी कंटेनर से करीब 354 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसटीएफ लखनऊ और गंभीरपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से मिनी कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लाकर आजमगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी और थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में बनी प्लास्टिक की गुप्त कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक राजीव कुमार यादव (38) निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

उसके पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह मिनी कंटेनर ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी और प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपाकर परिवहन करता था। 

इस संबंध में थाना गंभीरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed