सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector arrested for demanding bribe of Rs 15,000, FIR registered

Azamgarh News: 15 हजार घूस मांगने के आरोप में दरोगा गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Inspector arrested for demanding bribe of Rs 15,000, FIR registered
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी परमात्मा यादव।
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र की फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा परमात्मा यादव के खिलाफ 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी उपनिरीक्षक को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को एसपी डा. अनिल कुमार ने उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया था, जिसमें दरोगा परमात्मा यादव को बिलरियागंज थाने में नई तैनाती दी गई है।
Trending Videos

क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां निवासी शहजाद अहमद ने आरोप लगाया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था, जिसे विपक्षियों ने रुकवा दिया। इस मामले में शिकायत करने पर थाना पुलिस ने भी निर्माण कार्य बंद करा दिया। बाद में फरिहा चौकी पर तैनात नायब दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही ने उसे चौकी पर बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने “बड़े साहब” से बात होने की बात कहकर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार पहले उससे 2500 रुपये लिए गए और बाद में 5000 रुपये और लाने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि प्रकरण में जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद दरोगा परमात्मा यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी उपनिरीक्षक को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल रिकॉर्डिंग बनी कार्रवाई का आधार-पीड़ित ने बताया कि दरोगा द्वारा फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली थी। बाद में उसने यह रिकॉर्डिंग क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल को उपलब्ध कराई। रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर कार्रवाई की गई और संबंधित दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्रमोशन के बाद भी उसी चौकी पर थी तैनाती-आजमगढ़। परमात्मा यादव तीन वर्षों से फरिहा चौकी पर कांस्टेबल के रूप में तैनात था। कुछ महीने पहले प्रमोशन हुआ और दरोगा बनाया गया, लेकिन प्रमोशन के बाद भी उसकी तैनाती फरिहा चौकी पर ही बनी रही। इसके बाद एसपी डा. अनिल कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को उप निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। इसमें आरोपी परमात्मा यादव का भी स्थानांतरण निजामाबाद थाना से बिलरियागंज थाने में किया गया है। अब देखना यह है कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर लाइन हाजिर किया जाता है या फिर उसे बिलरियागंज थाने में ही तैनाती दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed