सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Iran-Israel war: Prices of refined and dried fruits rise

ईरान- इस्राइल युद्ध: रिफाइंड और ड्राई फ्रूट की कीमत बढ़ी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Iran-Israel war: Prices of refined and dried fruits rise
दुकान पर बिक्री के लिए रखे गए खाद्य तेल।
विज्ञापन
आजमगढ़। ईरान-इस्त्राइल युद्ध के असर से खाद्य तेलों, रिफाइंड व ड्राई फ्रूट के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि परिवहन भाड़ा बढ़ने और ईरान से माल आने में हो रही परेशानी से रिफाइंड तेल के भाव बढ़ गए हैं।
Trending Videos

व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी देशों में युद्ध के चलते समुद्र के रास्ते से आने वाली सामग्री प्रभावित हुई है। खाद्य तेलों की कीमत बढ़ने से सहालग में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। रेट बढ़ने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से रिफाइंड और सरसों के तेल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते लोगों के घरों का बजट लड़खड़ा गया है। दुकानदार अतुल जायसवाल ने बताया कि रिफाइंड और सोयाबीन ऑयल में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसी तरह सरसों के तेल के दाम में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते लोग जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार मेवालाल साहू ने दाम बढ़ने के साथ ही रिफाइंड के पैकेट का वजन भी घट गया है। पिछले कुछ दिनों से तेल के दाम काफी बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ा है। पहले लोग महीने भर की खरीदारी करते थे लेकिन अब जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम- पहले दाम- अब दाम
सरसो तेल 165 185
रिफाइंड 130 150
पॉम ऑयल 105 120
(750 मिली-)
---------------------------------------------------
पिस्ता 1200 1300
काजू 950 1000
बादाम 900 950
किशमिस 600 650
(रुपये प्रति किलो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed