{"_id":"69f2523615b577150e09a735","slug":"last-chance-to-correct-errors-in-high-school-and-intermediate-exams-apply-by-may-6-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149408-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हाईस्कूल-इंटर में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 6 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हाईस्कूल-इंटर में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 6 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियों के संशोधन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। बोर्ड की वेबसाइट 27 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 सायं 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को घोषित हो चुका है। अब परिषद ने अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र में त्रुटिरहित विवरण सुनिश्चित करने के लिए संशोधन का मौका दिया है। यदि किसी परीक्षार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या फोटो में त्रुटि है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करेंगे। संशोधन विवरण स्पष्ट रूप से अंकित कर सत्यापन के बाद पोर्टल पर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपलोड करना होगा।
17 मई तक स्क्रूटनी के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
आजमगढ़। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट व चालान की प्रति डाक के माध्यम से अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी भेजना अनिवार्य होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos