सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA puja saroj accused of taking commission for providing electricity video goes viral in azamgarh

UP Politics: सपा विधायक पर कमीशन लेकर लाइट देने का आरोप, वीडियो वायरल; पूजा सरोज ने दिया ये जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया ने जब विधायक पूजा सरोज से बात की तो उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि आरोप लगाने वाले से भी पूछना चाहिए कि आखिर वह क्या चाहता है?

MLA puja saroj accused of taking commission for providing electricity video goes viral in azamgarh
आरोप के बाद पूजा सरोज ने दिया जवाब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को किसी राजेश यादव रोमियो नामक व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उन्होंने मेंहनगर की सपा विधायक पूजा सरोज पर 15000 रुपये कमीशन लेकर लाइट देने का आरोप लगाया। 

Trending Videos


इस आरोप का सपा विधायक ने खंडन किया, उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। यह बात मुझसे न पूछकर जनता से पूछा जाता तो बेहतर होता। 

बताते चलें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कोई राजेश यादव रोमियो नामक व्यक्ति क्षेत्रीय सपा विधायक पूजा सरोज पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। उनका आरोप है कि उनके नाम पर लाइट का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन पैसे लेकर उसे गोलू यादव के निजी आवास पर लगाने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह भी आरोप है कि इस लाइट को ऐसी जगह लगा दिया गया है जिसका फायदा किसी को नहीं मिल रहा है। वीडियो वायरल करने वाला खुद को सपा का बूथ अध्यक्ष बताने के साथ ही पूर्व  विधायक पर भी इसी तरह से पैसे लेकर लाइट देने का आरोप लगा रहा है। 

सियासी तंज भी किया

इस संबंध में जब मेंहनगर विधायक पूजा सरोज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह क्या हैं इसके बार क्षेत्र की जनता से पूछा जाए तो बेहतर होगा। अगर कोई व्यक्ति आरोप लगा रहा है तो सामने आना चाहिए ताकि हमें भी पता लग सके कि आखिर इस तरह का कार्य कर कौन रहा है। खुद को सपा का टिकट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हमारी सास काफी पहले से सपा की कार्यकर्ता रही हैं इसके कारण उन्हें सपा ने टिकट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed