सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cow smuggler injured in police encounter and arrested along with his accomplice in azamgarh

Police Encounter: पशु तस्करी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी संग गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Feb 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने के बाद उसे साथी संग गिरफ्तार कर लिया गया।  

cow smuggler injured in police encounter and arrested along with his accomplice in azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक कुख्यात गो-तस्कर घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा एक गोवंश (बछड़ा) बरामद किया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार की देर रात थाना जहानागंज पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में संरक्षित गोवंश लादा जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गई। स्वयं को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में वारदात: क्रसर प्लांट के कार्यालय में सो रहे खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व घायल अभियुक्तों की पहचान मोहीम अहमद निवासी कोटिला (कंकाली टोला), थाना रानी की सराय और सुनील कुमार निवासी जलाईपुर ऊंचेगांव, थाना रानी की सराय के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। तलाशी में अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक पिकअप वाहन और उस पर लदा एक बछड़ा बरामद हुआ। 

पुलिस की पूछताछ में सामने आई हैरान करने वाली बात

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से गोवध एवं गौ-तस्करी करता था। अभियुक्त देर रात सुनसान क्षेत्रों में घूम रहे गोवंश को पकड़कर निर्जन स्थानों पर वध करते थे तथा मांस को ऊंचे दामों पर बेचते थे। साक्ष्य मिटाने के लिए अवशेषों को नदी, नालों में फेंकने या जमीन में गाड़ने की बात भी सामने आई है। कई मामलों में गोवंश को अन्य प्रांतों, विशेषकर बिहार ले जाकर अवैध बिक्री की जाती थी। दोनों अभियुक्तों पर जहानागंज में कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल मोहीम अहमद के विरुद्ध गोवध, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता सहित कुल 8 संगीन आपराधिक प्राथमिकी पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed