सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police recovered 197 lost mobile phones worth Rs 50 lakh

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 50 लाख रुपये कीमत के 197 खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

आजमगढ़ पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये कीमत के 197 खोए मोबाइल को बरामद किया गया और मोबाइल फोन के स्वामियों को दिया गया। इससे उनके चेहरे खिल उठे। 

Azamgarh police recovered 197 lost mobile phones worth Rs 50 lakh
मोबाइल फोन मिला तो प्रसन्न हुए स्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जनवरी 2026 माह में खोए हुए कुल 197 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। पुलिस के प्रयास की मोबाइल स्वामियों ने सराहना की। 

Trending Videos


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है, जिसके आधार पर मोबाइल की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की जाती है। इस कार्य के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी, जनपद आजमगढ़ को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 से यह अभियान निरंतर चल रहा है। वर्ष 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1553 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। बीते 24 माह में कुल 3001 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है, बरामद कर स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed