आजमगढ़ के थाना देवगांव क्षेत्र में पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 200 लीटर कृत्रिम दूध सहित भारी मात्रा में अपमिश्रक केमिकल एवं उपकरण बरामद किए हैं। एक को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान काशी डेयरी, मिर्जा आदमपुर के प्रबंधक रजनीकांत मिश्रा एवं अरविंद शर्मा द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम सोफीपुर में दूध टैंकर चालक संतोष कुमार अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर कृत्रिम दूध तैयार कर रहा है।
सूचना के आधार पर थाना देवगांव पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान शाम करीब चार बजे अभियुक्त संतोष कुमार निवासी गोविन्दीगढ़ी, थाना सतरौली, जनपद एटा को केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध एवं अपमिश्रक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी व मकान मालिक प्रमोद राय निवासी सोफीपुर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि लालच में आकर वह अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर नकली दूध तैयार करता था। दूध टैंकर से असली दूध निकालकर उसमें कृत्रिम दूध मिलाकर डेयरी में सप्लाई करता था, जबकि निकाले गए असली दूध को प्रमोद राय स्वयं का बताकर काशी डेयरी में बेच देता था। थाना देवगांव में अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।