पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Monsoon to arrive soon in Purvanchal; rains to start from the 28th.

Azamgarh News: पूर्वांचल में जल्द आएगा मानसून, 28 से बरसेंगे बादल

Thu, 25 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Monsoon to arrive soon in Purvanchal; rains to start from the 28th.
आजमगढ़। करीब 10 दिनों की देरी से बहुप्रतीक्षित मानसून अब पूर्वांचल में दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा और 28-29 जून से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है। इस समय मानसून बिहार की सीमा के नजदीकी इलाकों में सक्रिय है और अगले दो से तीन दिनों में इसके पूर्वांचल में प्रवेश करने के संकेत हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की रफ्तार अनुकूल बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

मानसून की देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को पर्याप्त वर्षा का इंतजार था। बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई थी, जिससे खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को भी जल्द राहत मिलने की संभावना है। पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होते ही तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बढ़ने से मौसम सुहावना हो जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून की संभावित वर्षा को देखते हुए खेतों की तैयारी पूरी कर लें, ताकि बारिश शुरू होते ही रोपाई और बुआई का कार्य समय पर किया जा सके।



--



27 तक चलेगा लू का दौर



जिले में लगातार 16 जून से लू का दौर चल रहा है, जो अनवरत 26 तक चलेगा। बुधवार को भी लू का प्रकोप रहा। पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहीं। दिन में चटख धूप के चलते सड़कों पर भीड़ कम रही, लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हुए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 26.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




--



कोट-



मानसून बिहार बॉर्डर पर सक्रिय है। बलिया और सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की यही गति रही तो दो से तीन दिन में यूपी में सक्रिय हो जाएगा। 28 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है।- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed