सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New stamp duty rate not applied, revenue loss of 4 crore in 2,000 registrations

Azamgarh News: स्टांप ड्यूटी की नई दर लागू नहीं, दो हजार रजिस्ट्री में 4 करोड़ के राजस्व का नुकसान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
New stamp duty rate not applied, revenue loss of 4 crore in 2,000 registrations
उपनिबंधक कार्यालय आजमगढ़। श्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा का विस्तार होने के बाद, संपत्ति पंजीकरण पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस फैसले ने संपत्ति के सौदों पर चल रहे लेन-देन को प्रभावित किया है, पिछले 2000 रजिस्ट्री में चार करोड़ रुपये की धनराशि की कमी पाई गई है।

अगस्त 2024 में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के क्षेत्र का विस्तार किया गया। इस विस्तार में प्राधिकरण सीमा से सटे 483 गांवों को शामिल किया गया। इन गांवों में सदर तहसील के 287 गांव, सगड़ी तहसील के 50, मेंहनगर तहसील का एक गांव और निजामाबाद तहसील के 145 गांव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के प्राधिकरण में शामिल होने के बाद इनकी स्टांप ड्यूटी में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। लेकिन, तत्कालीन एडीए सचिव ने इस बढ़ोतरी को लागू नहीं किया गया। इस कारण लगभग छह महीने तक पुराने रेट पांच प्रतिशत की दर से स्टांप ड्यूटी लगाकर इन गांवों में जमीन की रजिस्ट्री होती रही।
विज्ञापन

जबकि एडीए के शामिल होने के बाद सात प्रतिशत की दर से स्टांप ड्यूटी लगनी चाहिए थी। तत्कालीन एडीए सचिव ने स्टांप ड्यूटी की नई दर लागू नहीं की, इस कारण हर महीने हो रही राजस्व की क्षति को देखते हुए एआईजी स्टांप ने मार्च 2025 में पत्र जारी करके नई दर पर स्टांप ड्यूटी लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed