गूगल मैप ने भटकाया रास्ता: संकरी गली में घुसा ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; कई भवनों का बारजा क्षतिग्रस्त
Azamgarh News: गूगल मैप के भरोसे एक ट्रक चालक संकरी गली में घुस गया। जिससे बुरी तरह फंस गया। ट्रक निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई दुकानों व मकानों का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे के वीआईपी सड़क क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। ट्रेलर ट्रक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए एक संकरी गली में घुस गया। गली की कम चौड़ाई के कारण ट्रक फंस गया, जिससे कई दुकानों के बारजे और साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है और उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक बाहरी क्षेत्र का था। वह रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का उपयोग कर रहा था। मैप द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए वह वीआईपी सड़क से जुड़ी एक संकरी गली में पहुंच गया। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद ट्रक पूरी तरह फंस गया। ट्रक को निकालने के प्रयासों में सड़क किनारे स्थित कई दुकानों के बारजे और टीन शेड उखड़ गए।
यातायात भी बाधित रहा
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ट्रक के फंसने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गली से बाहर निकाला गया और थाने ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की गोली मारकर की गई थी हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
दुकानदारों में नाराजगी
दुकानदारों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए क्षेत्र में स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बैरियर लगाने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.