सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS seeks explanation after video of bribe demand viral in Azamgarh

UP News: 'जा साढ़े तीन हजार रुपया दे दिहा, काम हो जाई', रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, डीआईओएस ने मांगा जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 16 Jun 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamagarh News: समग्र शिक्षा के कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का आरोप गया है। रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
 

DIOS seeks explanation after video of bribe demand viral in Azamgarh
मौके पर बातचीत करने का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति से काम कराने के एवज में साढ़े तीन हजार रुपये की मांग किए जाने का कथित वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो समग्र शिक्षा के अंतर्गत नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीराम यादव का है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।



वायरल वीडियो में कथित तौर पर पीड़ित और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान पीड़ित काम कराने की बात करता है, जिस पर कंप्यूटर ऑपरेटर पहले टालमटोल करता है और बाद में कथित रूप से साढ़े तीन हजार रुपये देने पर काम कराने की बात कहता सुनाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में पीड़ित द्वारा एक हजार रुपये में काम होने की बात पूछे जाने पर कथित कंप्यूटर ऑपरेटर कहता है कि "तू जा साढ़े तीन हजार रुपया दे दिहा, काम हो जाई।" साथ ही विभागीय कर्मचारियों का हवाला देते हुए अधिक राशि की मांग किए जाने की बात भी सामने आती है। 
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) अजय कुमार ने संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और ऑडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में बातचीत  

  • पीड़ित : काम कब होई?
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : करवा देब जा।
  • पीड़ित : 1000 में हो जाई।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : जा तू कल अहिया तोहार करवा देब, साथे लेकर चलब। आज मारे सूचना बनावे के हव।
  • पीड़ित : कन्फर्म बताइये
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : कन्फर्म बेहने करवा देब।
  • पीड़ित : लास्ट कितना दे दें।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : लास्ट बेहने करवा देब।
  • पीड़ित : कन्फर्म बता दीजिए लास्ट कितना दे देब त काम हो जाई।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर : अभी बता ना पाइब, द्विजेश बइठल हवे। अभी वो चिल्लाने लगेंगे कि इतना पैसा ले लिए काम भी नहीं हो पाया। ई हमारे विभाग के लोग हवे न जा हमसे आड़े मिलिहा। तू जा साढ़े तीन हजार रुपया दे दिहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed