{"_id":"6a7b6ff92c597cdc2e0e2f4a","slug":"not-a-single-student-was-found-at-the-sanskrit-school-the-dios-expressed-displeasure-upon-seeing-the-dilapidated-building-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155257-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संस्कृत विद्यालय में एक भी छात्र नहीं मिला, जर्जर भवन देख डीआईओएस ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संस्कृत विद्यालय में एक भी छात्र नहीं मिला, जर्जर भवन देख डीआईओएस ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने मंगलवार को मुबारकपुर और शाहगढ़ क्षेत्र के पांच अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कहीं एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला तो कहीं मिड-डे मील मानक के विपरीत लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर पकता मिला। एक विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति और दूसरे में अलग-अलग मान्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए।
मुबारकपुर के जनता संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर सरायहाजी का दिन में करीब 11:35 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय का गेट बंद मिला। खटखटाने पर प्रधानाचार्य परमानंद पांडेय और दो मानदेय शिक्षक सुभाष व सपना राय ने गेट खोला।
विज्ञापन
विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में मिला। उपस्थित पंजिका में छात्रों की संख्या नगण्य मिली और मौके पर एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। डीआईओएस ने शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
गांधी इंटर कॉलेज मुबारकपुर में दोपहर 12 बजे निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षकों में दो उपस्थित मिले। एक लिपिक, एक परिचारक और दो आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी मौजूद थे। विद्यालय में मिड-डे मील लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर पकाया जा रहा था।
इसे मानक के विपरीत मानते हुए गैस सिलेंडर पर भोजन पकाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, लैब की व्यवस्था और लिपिक कक्ष को पक्का कराने के निर्देश भी दिए गए।
-- -- -- -- -- --
मुबारकपुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बाहर जाने पर जताई नाराजगी
आजमगढ़। डीआईओएस अजय कुमार ने मुबारकपुर इंटर कॉलेज का दोपहर 12:30 बजे निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में अफजाल, शाहिद खान, रिजवान और शिवधनी के छुट्टी पर होने की जानकारी मिली, जबकि अंसार अहमद ईएल पर थे। ईएल की स्वीकृति को लेकर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस ने कहा कि बिना सूचना शिक्षकों के बाहर रहने से पठन-पाठन प्रभावित होता है। उपस्थिति पंजिका में स्पष्ट और पठनीय ढंग से हिंदी व अंग्रेजी में विवरण दर्ज करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -
प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा
आजमगढ़। शाहगढ़ के श्री संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहब्बतपुर महलिया में दोपहर 12:49 बजे निरीक्षण के दौरान हरिलाल यादव तथाकथित प्रधानाचार्य के रूप में उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि इसी भवन में संस्कृत विद्यालय भी संचालित होता है और उसकी अलग मान्यता है। संस्कृत विद्यालय की छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद होने की बात कही गई। हालांकि, वहां पढ़ रहे छात्रों को संस्कृत विद्यालय के छात्र बताए जाने के बावजूद उनकी गणवेश से स्थिति संदिग्ध प्रतीत हुई। इस पर संस्था के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। वहीं, डीआईओएस ने श्री विष्णु जी संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय महलिया शाहगढ़ का दोपहर एक बजे निरीक्षण किया। विद्यालय बंद मिला। विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी, जिसके कारण मौके पर किसी शिक्षक या छात्र की उपस्थिति नहीं मिली।