फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notices issued to 11 schools over negligence regarding APAAR IDs.

Azamgarh News: अपार आईडी में लापरवाही पर 11 विद्यालयों को नोटिस

Wed, 12 Aug 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 11 schools over negligence regarding APAAR IDs.
मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के 11 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दो कार्य दिवस के भीतर सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाकर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाकर सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित विद्यालयों के यू-डायस कोड बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति करते हुए पत्रावली शासन को भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस पाने वाले विद्यालयों में धनपत्ती देवी स्मारक जूनियर हाईस्कूल गौरा, मां रामावती चिल्ड्रेन स्कूल विशौली, एसएस पब्लिक स्कूल नेवादा, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल धनियाकुड़ी, मां श्यामदेई पब्लिक स्कूल इनारेपुर, लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल मेढ़ी, बाबा रामशब्द स्मारक स्कूल रायसिंहपुर, डॉ. आंबेडकर पीवी गौरा, बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल बीबीपुर, च्वाइस चिल्ड्रेन नेवादा शंभूपुर और पुजारी जी जूनियर हाईस्कूल अवंती शामिल हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर व्यास देव ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से कई बार छात्र-छात्राओं की अपार आईडी के संबंध में सूचना मांगी गई थी। इसके बावजूद न तो आईडी बनाने की कार्रवाई पूरी की गई और न ही विभाग को सूचना उपलब्ध कराई गई। इससे विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed