पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People gathered for the continuous chanting and Deep Mahayagna

Azamgarh News: अखंड जाप और दीप महायज्ञ में उमड़े लोग

Fri, 26 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
People gathered for the continuous chanting and Deep Mahayagna
अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती और परम पूज्य गुरुदेव की पुण्यतिथि पर अखंड जाप और भव्य दीप महायज्ञ में सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, भाजपा नेता मनीष मिश्रा और प्रधान रामप्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुजारी रणविजय सिंह द्वारा अखंड जाप संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लाटघाट ग्राम पंचायत में नवनिर्मित खेल मैदान और इंटरलॉकिंग कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। इसके बाद देर रात तक प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा राम उबेर यादव, राजेश सिंह, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, सचिव अभिषेक प्रभाकर, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed