{"_id":"69c97faf91affac5f2067b33","slug":"png-demand-rises-with-30-applications-for-new-connections-daily-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-147737-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीएनजी की मांग बढ़ी, नए कनेक्शन के लिए रोजाना 30 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीएनजी की मांग बढ़ी, नए कनेक्शन के लिए रोजाना 30 आवेदन
विज्ञापन
अहरौला के थाना मंदिर के बगल में फूलपुर गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : credit
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में घरेलू गैस (एलपीजी) की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर रिफिल के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे हालात में लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। 10 दिनों में 250 कनेक्शन लिए जा चुके हैं।
जिले में पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रतिदिन 25 से 30 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी अब पीएनजी को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब तक शहर के करीब 15 होटल संचालकों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव का असर देश में गैस आपूर्ति पर पड़ा है। इसके चलते घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। हालांकि, पीएनजी के माध्यम से गैस की आपूर्ति लगातार सुचारु बनी हुई है।
संकट के बाद बढ़े 250 कनेक्शन बढ़े-घरेलू गैस की किल्लत के बीच तेजी लोग पीएनजी को सुरक्षित मान रहे हैं। यही कारण है कि न सिर्फ प्रतिदिन घरेलू सहित व्यावसायिक आवेदन आ रहे हैं, बल्कि अभी तक करीब 250 लोगों ने कनेक्शन लिया है। लोग गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन लगाने से सीधे घरों तक पीएनजी के कनेक्शन को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
जिन घरों में पीएनजी का कनेक्शन, उन्हें नहीं मिलेगा रिफिल
जिले में करीब 9500 पीएनजी के कनेक्शन हैं। इन घरों को सीधे गैस पहुंची हुई है। पूर्ति विभाग ने बताया कि जिन घरों में पीएनजी के कनेक्शन हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। यदि इन घरों में घरेलू गैस का कनेक्शन है तो इन्हें रिफिल देने पर रोक लगाई गई है।
11 दिन बाद 120 सिलिंडर लेकर पहुंची गाड़ी, लगी कतार
अहरौला। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर बुकिंग के कई दिनों बाद मिल रहा है। रविवार को फूलपुर गैस एजेंसी की गाड़ी 120 गैस सिलिंडर लेकर 11 दिन बाद पहुंची। इसका पता चलते ही सुबह 10:00 बजे से सिलिंडर लेकर लोगों की कतार लग गई थी। 10:30 बजे के बाद गैस एजेंसी से गाड़ी 120 गैस सिलिंडर लेकर पहुंची। शाम तक एक-एक बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया गया।
--
गैस एजेंसी पर बढ़ रही भीड़, पर्ची के चक्कर में परेशानी
बिलरियागंज। स्थानीय गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। होम डिलीवरी की व्यवस्था बेहतर न होने और पर्ची लेने की अनिवार्यता के कारण लोगों को बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। एजेंसी परिसर के पीछे दूसरे मकान में केवाईसी की अलग व्यवस्था की गई है, लेकिन पर्ची के लिए उपभोक्ता मुख्य गेट पर ही जमा रहते हैं। इससे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रहती है। अभय मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी पासबुक और मोबाइल पर आए डीएसी नंबर के साथ पर्ची लेने आना पड़ता है। पर्ची मिलने में काफी समय लग जाता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि पर्ची लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अजय कुमार ने बताया कि अगर गैस बुक होने के बाद सीधे घर पर सिलिंडर की डिलीवरी हो जाए, तो भीड़ काफी हद तक कम हो सकती है।
--
जिले में पीएनजी के लिए रोज 25-30 आवेदन आ रहे हैं। सर्वे कराकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 10 दिनों में 250 कनेक्शन लिए जा चुके हैं। फिलहाल पीएनजी कनेक्शन वाले परिवारों को गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे हैं। आगे शासन का जैसा आदेश होगा किया जाएगा। सीमा सिंह, डीएसओ।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
आपूर्ति बढ़ाने और होम डिलीवरी पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। फूलपुर क्षेत्र में जहां एक ओर डीजल और पेट्रोल की स्थिति में सुधार हुआ है, वहीं रसोई गैस की आपूर्ति में बनी चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। गैस की किल्लत के बीच फूलपुर क्षेत्र के मेजवां, बक्शपुर, मुंडवर, बेसाडीह और डारीडीह जैसे गांवों में होम डिलीवरी की सुविधा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है और एजेंसियों पर भीड़ कम हो रही है।
गैस एजेंसी पर बढ़ी आपूर्ति, उपभोक्ताओं के लिए राहत
हाल ही में फूलपुर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडरों से भरी गाड़ियों की आपूर्ति की गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या सुबह से ही गैस लेने के लिए पहुंचने लगी। कैफी आजमी रोड स्थित गोदाम पर लोगों को कतारबद्ध तरीके से सिलिंडर वितरण किया जा रहा है, जिससे व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है। आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए पूर्ति निरीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) लगातार निगरानी कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।
आपूर्ति और मांग दोगुनी
वर्तमान में उपलब्ध आपूर्ति की तुलना में दोगुनी मांग सामने आ रही है। इसके पीछे शादी-विवाह का सीजन और उपभोक्ताओं द्वारा अतिरिक्त स्टॉक करने की प्रवृत्ति मुख्य कारण मानी जा रही है।
एक नजर में आंकड़े
कुल बुकिंग: 1200 से अधिक
उपलब्ध सिलिंडर: करीब 600
अतिरिक्त सप्लाई की कोशिश: मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं
केवाईसी अपडेट: अधिक उपभोक्ताओं को बुकिंग की सुविधा देने के लिए केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है
वर्तमान में गैस, डीजल और पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है। स्थिति सामान्य है, लेकिन कुछ गांवों में होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। प्रशासन का कहना है कि शीघ्र ही घर-घर गैस पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी, जिससे स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। पंक्ति में खड़े उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।-गौरव शर्मा, पूर्ति निरीक्षक
Trending Videos