सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police Arrive Upon Receiving Report of Murder Family Claims Death Due to Heart Attack in azamgarh

UP: हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने बताया हार्ट अटैक से मौत; पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इंकार

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आजमगढ़ जिले में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी। साथ ही पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। 

Police Arrive Upon Receiving Report of Murder Family Claims Death Due to Heart Attack in azamgarh
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार सुबह हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने घटना को हार्ट अटैक से हुई मौत बताया।

Trending Videos


पनकरपुर (शाहपुर) गांव निवासी जगरोपन यादव (62) अपने घर पर रह रहे थे। मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दो भाइयों के बीच विवाद में एक की हत्या कर दी गई है। इस पर अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक की पत्नी कुमारी देवी ने बताया कि उनके पति को पहले से ही हार्ट अटैक की बीमारी थी और मंगलवार सुबह नहाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया जा रहा है कि सुबह मृतक के भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह वापस लौट गया। लेकिन इस संबंध में कोई भी व्यक्ति खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। 

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक जगरोपन यादव चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह खेती-किसानी के साथ-साथ वन विभाग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में पौधारोपण और देखरेख का कार्य करते थे।
 

सुबह हत्या की सूचना मिली थी, लेकिन परिजन इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बता रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और बाहर रह रहे पुत्रों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। -अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष अहरौला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed